Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महावन के ब्रह्मांड घाट पर सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भरा चुनावी जोश

मथुरा के महावन स्थित ब्रह्मांड घाट पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4:15 बजे तक चला, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने तथा पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मथुरा जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होगी। यदि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे, तो वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वीरेंद्र सिकरवार ने बताया कि सम्मेलन में पूरे मथुरा जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, संजय लाठर, डॉ. अशोक अग्रवाल, जागेश्वर यादव, तुलसीराम धनगर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

दुकान पर बैठी नाबालिग का हाथ पकड़ने का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट; पीड़ित पहुंचे एसएसपी कार्यालय

Next News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कोसीकलां, बठेन गेट पर डाक कांवड़ियों का भव्य स्वागत