Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दुकान पर बैठी नाबालिग का हाथ पकड़ने का आरोप, विरोध करने पर परिवार से मारपीट; पीड़ित पहुंचे एसएसपी कार्यालय

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ और उसके परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, 5 अगस्त की रात करीब 9 बजे उनकी नाबालिग बेटी घर के बाहर परचूनी की दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला चिम्मन नामक युवक वहां पहुंचा और कथित तौर पर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा।

परिजनों का कहना है कि जब लड़की ने विरोध किया और उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर भी हमला किया, जिससे परिवार के लोग घायल हो गए।

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद बिना प्रभावी कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार अपनी अधिवक्ता हेमलता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की।

Previous News

आगरा के बल्केश्वर महादेव की 44 किमी की शिव परिक्रमा, बल्केश्वर महादेव मेले की तैयारियां पूरी

Next News

महावन के ब्रह्मांड घाट पर सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भरा चुनावी जोश