Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 06 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज हैं तीन मुकदमे

मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे जमुनापार थाना क्षेत्र के तैयापुर मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उमेश उर्फ भोला पुत्र रामरूप, निवासी ग्राम डहरुआ, थाना जमुनापार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया है। आरोपी की उम्र 23 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार में मुकदमा संख्या 298/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना जमुनापार में आर्म्स एक्ट के दो और आबकारी अधिनियम का एक मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार, महिला उपनिरीक्षक मिथलेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल तीव्र कुमार और कांस्टेबल फैजान शामिल रहे।

Previous News

संस्कृत की पढ़ाई कर रहा मुरैना का छात्र वृंदावन से लापता, परिजनों ने SSP से लगाई गुहार

Next News

मथुरा ट्रैफिक पुलिस को मिली नई सौगात, 700 और नए जवान संभालेंगे ट्रैफिक की कमान