Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 01 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन के पाडल में ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन, सुंदरकांड पाठ के साथ एकता और संगठन का लिया संकल्प गोवर्धन।

गोवर्धन। गोवर्धन क्षेत्र के गांव पाडल में शनिवार को भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन समिति के सचिव कुंजी पंडित के नेतृत्व में किया गया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ में समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की गई।

कार्यक्रम में भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा एडवोकेट, महामंत्री बंशी लाल शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। वर्तमान समय में समाज को शिक्षा, संस्कार और संगठन के माध्यम से और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन आपसी भाईचारे को बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता बनाए रखने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी समाज को एक मंच पर लाने के लिए ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही।

Previous News

वृंदावन में संत सुदामा दास महाराज का 21वां पुण्यतिथि महोत्सव शुरू, भागवत कथा और दिव्य रामलीला की धूम

Next News

जैन समाज के आचार्य सुरत्न सागराचार्य का भव्य शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया स्वागत