Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 31 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीसरी मंजिल पर काम के दौरान हादसा, नीचे गिरने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गंगा सिटी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री की नीचे गिरने से गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गिर्राज वाटिका निवासी रामवीर अपने साले गोपाल प्रसाद के साथ गंगा सिटी में हेमेंद्र के निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान छत पर लगा एक पत्थर अचानक चटक गया, जिससे रामवीर का संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जमीन पर गिर पड़े।

साले गोपाल प्रसाद की आंखों के सामने हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल रामवीर को तत्काल स्वर्ण जयंती सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें केडी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर थाना रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
 
Previous News

गोवर्धन परिक्रमा के बाद लौट रहे जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने रौंदा, साले की मौत; जीजा गंभीर घायल

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय में अब योग और नेचुरोपैथी में होगी एमडी, इस सत्र से शुरू हुए प्रवेश