Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 31 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन परिक्रमा के बाद लौट रहे जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने रौंदा, साले की मौत; जीजा गंभीर घायल

मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे जीजा-साले सड़क हादसे का शिकार हो गए। थाना मगोर्रा क्षेत्र के मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मकेरा पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि उनके जीजा सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नगला प्रानसुख निवासी राकेश अपने जीजा सुशील के साथ गोवर्धन की परिक्रमा कर बुधवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। घायल सुशील का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

 
 
Previous News

राइस मिल में हैवानियत किशोर के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर की पाइप डालकर भरी हवा, इलाज के दौरान मौत

Next News

तीसरी मंजिल पर काम के दौरान हादसा, नीचे गिरने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत