Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 30 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

मथुरा की जैंत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव खन्ना (19 वर्ष) निवासी जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे ग्राम मघेरा चौराहा से बाटी रोड की ओर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 3/4 भी बढ़ा दी हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में मुजफ्फरनगर के कोतवाली नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। जैंत थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 
 
Previous News

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद

Next News

गोवर्धन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर युवक, अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार