Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलदेव पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, 'एक पेड़ शहीदों के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

मथुरा। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में बलदेव पब्लिक स्कूल में शनिवार को देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा "एक पेड़ शहीदों के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एडवोकेट हुकुमचंद तिवारी ने शहीद सैनिकों की स्मृति में पौधा रोपित किया और उपस्थित पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी के मन में देश के शहीदों और सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना विकसित हो सके।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अशोक सिकरवार ने भी शहीदों के नाम पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने भी एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को संजोने का संदेश दिया। डॉ. सिकरवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल (चेयरमैन, बलदेव), तीर्थ विकास परिषद के मीडिया प्रभारी सीपी सिकरवार, प्रधानाचार्य अनीता सिकरवार सहित विद्यालय परिवार, पूर्व सैनिक, वीर नारियां और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।

 
 
Previous News

दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एसी स्लीपर बस में आधी रात लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Next News

3 साल से लापता लाखन का कंकाल अपने ही कुएँ से बरामद, भतीजे के खुलासे से खुला हत्या का राज