Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एसी स्लीपर बस में आधी रात लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक एसी स्लीपर डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई, लेकिन चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में तड़के करीब 3 बजे हुई। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। अचानक बस के एसी सिस्टम से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने तुरंत बस को एक्सप्रेसवे किनारे रोका और यात्रियों को जगाकर बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई।

Previous News

मथुरा के विद्यापीठ पाठशाला में मॉक ड्रिल  छात्राओं क अग्नि सुरक्षा के टिप्स

Next News

बलदेव पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, 'एक पेड़ शहीदों के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण