Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गिरते पत्थरों के बीच फरिश्ता बनी NHAI टीम, 7 महीने के मासूम की बचाई जान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगातार बारिश और भूस्खलन के बीच मानवता और बहादुरी की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) पर सड़क बंद होने के कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर निर्भर 7 महीने का गंभीर रूप से बीमार मासूम अपने परिवार के साथ बीच रास्ते में फंस गया। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ रही थी और समय पर अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NHAI की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना गिरते पत्थरों और भूस्खलन के बीच बच्चे को गोद में उठाया और परिवार के साथ सुरक्षित सड़क पार करवाई। दूसरी ओर खड़ी एम्बुलेंस तक पहुंचाकर मासूम को इलाज के लिए रवाना किया गया। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग NHAI टीम के साहस व मानवीय संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं

 
 
Previous News

वृंदावन में ई-रिक्शा और अवैध बाइकर्स का आतंक! मंदिरों के बाहर जाम से श्रद्धालु और व्यापारी परेशान

Next News

मथुरा में 85 लाख की सोने की लूट! दिल्ली हाईवे पर व्यापारी के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना