Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 24 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में ई-रिक्शा और अवैध बाइकर्स का आतंक! मंदिरों के बाहर जाम से श्रद्धालु और व्यापारी परेशान

धर्मनगरी वृंदावन में प्रमुख मंदिरों के बाहर ई-रिक्शा चालकों और अवैध रूप से संचालित बाइकर्स की मनमानी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि मंदिरों के मुख्य मार्गों और दुकानों के सामने अवैध पार्किंग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर व्यापार पर पड़ रहा है। दुकानों के सामने वाहनों की लंबी कतारें लगने से ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप यह भी है कि कुछ अवैध बाइकर्स और ई-रिक्शा चालक श्रद्धालुओं को एक मंदिर से दूसरे मंदिर ले जाने के नाम पर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

रंगजी मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर भी दिनभर ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रंगजी पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद अवैध पार्किंग और जाम की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

Previous News

हिमाचल में मौत बनकर टूटा पहाड़! चलती टाटा सूमो पर गिरी विशाल चट्टान, 13 की दर्दनाक मौत

Next News

गिरते पत्थरों के बीच फरिश्ता बनी NHAI टीम, 7 महीने के मासूम की बचाई जान