Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राजकीय संग्रहालय में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर हुआ विशेष व्याख्यान

मथुरा। महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजकीय संग्रहालय, मथुरा में "चंद्रशेखर आज़ाद का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को आज़ाद के राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। इस अवसर पर संग्रहालय के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा इतिहास एवं संस्कृति में रुचि रखने वाले अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. श्याम सुन्दर ठेनुआ, सहायक प्राध्यापक, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मांट ने अपने व्याख्यान में चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन, उनके क्रांतिकारी विचारों और स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर संग्रहालय के उप निदेशक योगेश कुमार, पूर्व सहायक निदेशक गिर्राज प्रसाद, अमरनाथ विद्या आश्रम से मांडवी राठौर एवं शिल्पी चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा और आज़ाद के आदर्शों को आत्मसात करने के संदेश के साथ हुआ।

 
 
Previous News

भूतेश्वर मंदिर पर छूटा श्रद्धालु का बैग, मथुरा पुलिस ने CCTV की मदद से लौटाया; महिला ने जताया आभार

Next News

देहरादून में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई नामी कंपनियों के नाम पर बन रही थीं फर्जी दवाएं