Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 4 मोबाइल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई बुधवार को प्लेटफार्म नंबर 8 (आगरा साइड) पर चल रही चेकिंग के दौरान की गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद हुए।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नेहना उर्फ बृजेश पुत्र पवन कुमार, निवासी थाना बलदेव (मथुरा) और अमित राणा पुत्र भूपेंद्र, निवासी धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सोते हुए यात्रियों के मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे। फिलहाल दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Previous News

मथुरा में नारी सम्मान पर सियासी घमासान: भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन

Next News

हाथरस में बड़ी कार्रवाई: नाबालिग की शादी पुलिस ने रुकवाई, बिना दुल्हन लौटी बारात