Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में नारी सम्मान पर सियासी घमासान: भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन

मथुरा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता BSA College Mathura के गेट पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन को तेज किया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के सशक्तीकरण का विरोध कर रही है और उसकी सोच महिला विरोधी है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक ने कहा कि अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि वह महिलाओं को उनका अधिकार देने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में कार्य करती रहेगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था, लेकिन विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया।

नेताओं ने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर उचित जवाब देंगी और महिला सशक्तीकरण की दिशा में भाजपा का यह कदम ऐतिहासिक साबित होगा।

इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मंत्री इं. कल्पना गर्ग, पूर्व पार्षद माधुरी सिंह, पूनम गौर, पूजा सैनी, आरती चतुर्वेदी, सुनीता शर्मा, कृष्णा चौधरी, नीलम चौधरी, हेमा सिंह, मनीषा, उमा दीक्षित, मंजू, निशा, नंदनी, प्रदेश मंत्री जिला महामंत्री युवा मोर्चा यतेंद्र फौजदार, सुमित शर्मा, पार्षद कुलदीप पाठक, मुनेश दीक्षित, गौरव भारद्वाज, अंकुर देवा प्रधान, सुशील अग्रवाल, ओंकार सिंह, अशोक यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, राजा पंडित, मोनू गौतम, रजत, अंकुर शर्मा, दीपक नागर, अरविंद ठाकुर, कृष्णा आचार्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

पृथ्वी दिवस पर मथुरा में डॉ. लव गुप्ता रेस्पिरेटरी केयर सेंटर का शुभारंभ, प्रदूषण से फेफड़ों पर बढ़ते खतरे पर जताई चिंता

Next News

मथुरा जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: चोरी के 4 मोबाइल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार