Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार', बाइक सीज

चमोली पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत इस बार पुलिस ने पटाखों जैसी आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक पर कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

चमोली जनपद में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी है।

इसी अभियान के तहत थाना पोखरी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बुलेट बाइक को रोका। जांच में पाया गया कि चालक अंशुल रावत ने बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया था, जिससे पटाखों जैसी तेज आवाज निकल रही थी।

पुलिस के अनुसार, इस तरह के साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और राहगीरों के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को भी असुविधा होती है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुलेट बाइक को सीज कर दिया। साथ ही चालक को भविष्य में मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित और शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Previous News

मुड़िया संत आश्रम के सामने सुधरा रास्ता, इंटरलॉकिंग बिछने से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

Next News

मथुरा कोर्ट परिसर में नाबालिग से कथित फर्जी शादी का मामला, मुस्लिम युवक समेत कई लोग पुलिस हिरासत में