Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 22 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया संत आश्रम के सामने सुधरा रास्ता, इंटरलॉकिंग बिछने से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत

गोवर्धन। पतित पावन धाम गोवर्धन में मुड़िया संत आश्रम के सामने लंबे समय से खराब पड़े मार्ग की समस्या का समाधान नगर पंचायत ने कर दिया है। बरसात और सीवर के पानी के कारण यहां कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए गोवर्धन नगर पंचायत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग पर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछवाकर रास्ते को सुगम बना दिया है। मार्ग के सुधरने से अब श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला और संतों की शोभायात्रा को देखते हुए इस कार्य को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मेले के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है।

चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुड़िया मेले से पहले नगर क्षेत्र में जहां-जहां भी सड़क, जलभराव या अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं हैं, वहां तेजी से सुधार कार्य कराया जा रहा है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Previous News

महंत दिनेन्द्र दास ने निष्कासन की खबरों को बताया भ्रामक, बोले- ट्रस्ट की बैठक में होंगे कई अहम फैसले

Next News

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार', बाइक सीज