Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में भीषण सड़क हादसा, कार-कैंटर की टक्कर में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा फतेहाबाद-बराह मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कैंटर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक गंभीर रूप से फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर माना जा रहा है। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

Previous News

फर्जी पत्रकारों पर कसेगा शिकंजा, एसएसपी बोले- सत्यापन के बाद ही मिलेगी प्रेस की मान्यता

Next News

कोसी में बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा - एसडीएम बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई