पश्चिम बंगाल की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के बैंक खातों पर ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। मामला उन खातों से जुड़ा है, जिन पर जांच के दौरान डेबिट फ्रीज लगाया गया था।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की जांच के बीच टीएमसी के तीन बैंक खातों पर डेबिट फ्रीज लगाया गया था। इन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपये होने की बात सामने आई है। पार्टी का कहना है कि इस कार्रवाई से संगठन के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है, इसलिए अदालत से राहत की मांग की गई है।
इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत पार्टी को अदालत की निगरानी में नियमित खर्च के लिए खातों के संचालन की सीमित अनुमति दी थी। अब मामले की आगे की सुनवाई में अदालत के अंतिम निर्देशों पर सभी की नजरें टिकी हैं।