Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चेकिंग अभियान में मांट पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी सवार युवक अवैध छुरी सहित गिरफ्तार

मथुरा में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत मांट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध छुरी और स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत मांट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डांगोली रोड स्थित बिजलीघर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंशुल पुत्र रामप्रकाश, निवासी आजादपुर, लालबाग, दिल्ली, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ग्रे रंग की स्कूटी (UP 85 BM 8251) और एक अवैध छुरी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में आकाश चौहान, आशीष कुमार, मधुवेंद्र कुमार, गुलशन, संजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous News

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से 17 की मौत... 8 लोग अब भी लापता

Next News

टीएमसी के बैंक खातों पर ED की कार्रवाई, कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी; राहत की मांग