Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर आरोपी पति ने ट्रेन से कटकर दी जान दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप दोनों का साया

मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड ने अब एक और दर्दनाक मोड़ ले लिया है। पत्नी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। इस घटना के बाद परिवार के दो मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं।

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में 11 जुलाई को पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की उनके सरकारी आवास में हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति अखिलेश सैनी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

जांच के मुताबिक, अखिलेश ने पहले उर्मिला के सिर पर हमला किया, फिर उनका जबड़ा तोड़ दिया। वारदात के दौरान किसी को आवाज सुनाई न दे, इसके लिए उसने घर में टीवी की आवाज तेज कर दी थी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल से लौटे दोनों बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला, जिसकी पहचान अखिलेश सैनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या का माना जा रहा है।

इस दर्दनाक घटनाक्रम में सबसे बड़ा दर्द उन दो मासूम बच्चों का है, जिन्होंने कुछ ही दिनों के भीतर अपनी मां और पिता दोनों को खो दिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Previous News

पूर्व सैनिकों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूतपूर्व सैनिक परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next News

गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैनामा कर 75 लाख की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार