Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 20 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पूर्व सैनिकों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूतपूर्व सैनिक परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। भूतपूर्व सैनिक परिषद ने जिले के कई पूर्व सैनिकों की कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जों के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

परिषद का आरोप है कि जिले के करीब छह पूर्व सैनिकों की अलग-अलग कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते पूर्व सैनिकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने मांग की कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें शीघ्र न्याय दिलाया जाए।

परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले पूर्व सैनिकों की भूमि पर कथित अवैध कब्जा बेहद गंभीर मामला है। प्रशासन को इस विषय में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पूर्व सैनिकों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

 
Previous News

ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान, लैपटॉप, कंप्यूटर और स्मार्टफोन किए जाएंगे प्रदान

Next News

पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर आरोपी पति ने ट्रेन से कटकर दी जान दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां-बाप दोनों का साया