Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण, स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन के दिए निर्देश

मथुरा-वृंदावन। नगर आयुक्त श्री ओजस्वी राज ने टीएफसी के समीप पानीगांव रोड स्थित नगर निगम मथुरा-वृंदावन के सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। नेचर ग्रीन कंपनी द्वारा संचालित इस केंद्र पर उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लेते हुए कचरा संग्रहण, परिवहन और निस्तारण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ट्रांसफर स्टेशन पर स्थापित कंपैक्टर कैप्सूलों की क्षमता, वृंदावन क्षेत्र से प्रतिदिन आने वाले कचरे की मात्रा, कचरा संग्रहण में लगे वाहनों की संख्या तथा ट्रांसफर स्टेशन की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यहां चार कंपैक्टर कैप्सूल और दो हुक लोडर संचालित हैं। प्रत्येक कंपैक्टर कैप्सूल की क्षमता 35 से 40 टन है तथा यह केंद्र 24 घंटे संचालित होकर प्रतिदिन लगभग 90 से 100 टन कचरा नगला कोल्हू स्थित प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाता है। वृंदावन क्षेत्र से नगर निगम एवं अन्य एजेंसियों के करीब 90 से 100 वाहन प्रतिदिन यहां कचरा लेकर पहुंचते हैं।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांसफर स्टेशन परिसर में स्वच्छता, मशीनों का नियमित रखरखाव, समयबद्ध कचरा स्थानांतरण और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में ट्रांसफर स्टेशन पर कचरे का अनावश्यक भंडारण न होने पाए। साथ ही दुर्गंध और प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियमित सैनिटाइजेशन, फॉगिंग और अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मशीनों एवं वाहनों का समय-समय पर निरीक्षण कर उनकी कार्यक्षमता बनाए रखने तथा पूरे परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ रखने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, नेचर ग्रीन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिलाष सांगवान सहित नगर निगम एवं कंपनी के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous News

11 लोगों की मौत, कई लापता; राहत और बचाव अभियान जारी, हालात पर सरकार की लगातार नजर

Next News

टटिया आश्रम के सामने गौशाला क्षेत्र का नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने किया निरीक्षण,