Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बैटरी कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर खुद फांसी लगाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संजय नगर इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दिया और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलने पर टिकरापारा थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो पांचों के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। मौके से खाने-पीने का सामान और संदिग्ध कीटनाशक का एक डिब्बा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक बैटरी रिपेयरिंग और पुरानी बैटरियों के कारोबार से जुड़ा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से आर्थिक तंगी, बैंक की ईएमआई और निजी कर्ज के दबाव में था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भी बताया कि कर्जदाताओं के लगातार घर आने से परिवार तनाव में रहता था। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

बताया गया कि परिवार पिछले करीब आठ महीने से किराए के मकान में रह रहा था। जब दो दिनों तक घर नहीं खुला और अंदर से दुर्गंध आने लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।

Previous News

दिल्ली के फतेहपुर बेरी में इवेंट गोदाम में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Next News

11 लोगों की मौत, कई लापता; राहत और बचाव अभियान जारी, हालात पर सरकार की लगातार नजर