Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
समुद्र में नहाने उतरे 4 दोस्त, एक की मौत, दूसरा लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के पालघर जिले के अर्नाला बीच पर दर्दनाक हादसा हो गया। चार किशोर दोस्त समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे, तभी तेज लहरों और समुद्री धाराओं की चपेट में आ गए। लाइफगार्ड्स ने दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो अन्य गहरे पानी में बह गए।

शुक्रवार सुबह एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे लापता किशोर की तलाश अभी भी जारी है। खराब मौसम, ऊंची लहरों और हाई टाइड के कारण राहत एवं बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। राजस्व विभाग, पुलिस और स्थानीय लाइफगार्ड की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रशासन ने लोगों से मानसून के दौरान समुद्र और अन्य जलाशयों में न उतरने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा।

 
 
Previous News

लखनऊ नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जोनल अधिकारियों के तबादले

Next News

फतेहपुर में प्रशासनिक फेरबदल, 6 उपजिलाधिकारियों के तबादले और नई तैनाती