लखनऊ नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने कई जोनल अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
लखनऊ नगर निगम में जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नई तैनाती के अनुसार विकास सिंह को जोन-7 का जोनल अधिकारी बनाया गया है, जबकि मनोज यादव को जोन-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सहायक नगर आयुक्त आशीष कुमार को जोन-8 का जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अजीत राय को जोन-3 का जोनल अधिकारी बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत नंद किशोर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इस बदलाव से नगर निगम के कार्यों में तेजी आएगी और शहर की सफाई, जनसेवा तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।