Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तिरुपति बालाजी मंदिर में 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 करोड़ रुपये का चढ़ावा, नई डोनर पॉलिसी से पहले उमड़े श्रद्धालु

आंध्र प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में एक ही दिन में रिकॉर्ड करीब 97 करोड़ रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया है। बताया जा रहा है कि नई डोनर पॉलिसी लागू होने से ठीक पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दान किया, जिससे मंदिर के इतिहास में यह सबसे बड़ी एक दिन की दान राशि दर्ज हुई।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम यानी टीटीडी के अनुसार, नई डोनर पॉलिसी 15 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत दानदाताओं को मिलने वाली कई विशेष सुविधाओं और आजीवन लाभों में बदलाव किया गया है। यही वजह रही कि नई नीति लागू होने से पहले श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दान किया। 24 घंटे में करीब 2,460 दानदाताओं ने कुल 96.98 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जो अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय चढ़ावा माना जा रहा है।

नई नीति के तहत अब दानदाताओं को मिलने वाले विशेषाधिकार सीमित अवधि के लिए होंगे और दर्शन व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था ऑनलाइन डोनर मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। टीटीडी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाना है।

Previous News

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता, नाबालिग से छेड़छाड़ के तीन दोषियों को 6-6 साल की सजा

Next News

मंगला एक्सप्रेस में महिला टीटीई पर हमला, बिना टिकट यात्री ने जड़ा थप्पड़; वीडियो वायरल