Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में पुस्तक विक्रेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दुकानों की सीलिंग और छूट नीति पर जताई आपत्ति

मथुरा में पुस्तक विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाल ही में की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। यह मामला धौली प्याऊ क्षेत्र में दो पुस्तक दुकानों ‘माई बुक शॉप’ और ‘कृष्णा पुस्तक एजेंसी’ को सील किए जाने से जुड़ा है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा द्वारा की गई औचक जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद दोनों दुकानों को सील कर दिया गया था।

इसके विरोध में मंगलवार को शहर भर के कई पुस्तक विक्रेता जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं का कहना है कि प्रत्येक पुस्तक पर 25% छूट अनिवार्य रूप से लागू नहीं की जा सकती, क्योंकि अलग-अलग पब्लिकेशन पर छूट का प्रतिशत अलग होता है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सील की गई दुकानों को जल्द से जल्द खोला जाए और मामले की पुनः समीक्षा की जाए।

 
Previous News

जिला अस्पताल में सुरक्षा तार-तार, महिला वार्ड में घुसे मनचले की युवती ने चप्पलों से की धुनाई

Next News

हाईवे नवीपुर कट के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत