Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला अस्पताल में सुरक्षा तार-तार, महिला वार्ड में घुसे मनचले की युवती ने चप्पलों से की धुनाई

महोबा जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव निवासी मुन्ना अनुरागी की बेटी लक्ष्मी पिछले 15 दिनों से महिला वार्ड नंबर-2 में भर्ती है, जहां उसकी मां का भी उपचार चल रहा है।

आरोप है कि बीती रात एक अज्ञात युवक वार्ड में घुस आया और युवती से अश्लील हरकतें करते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। लगातार परेशान किए जाने से आक्रोशित होकर पीड़िता ने अपने भाई नीरज के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता का आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी को छोड़ दिया।

फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। जांच की मांग की जा रही है।

Previous News

अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रदेश सरकार पर लगाए तीखे आरोप, गैस सिलेंडर व स्मार्ट मीटर को लेकर साधा निशाना

Next News

मथुरा में पुस्तक विक्रेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दुकानों की सीलिंग और छूट नीति पर जताई आपत्ति