Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए 3 कैदी, CCTV में कैद हुई जेल ब्रेक की पूरी वारदात

कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैदी देर रात जेल की करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। पूरी घटना जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फरार कैदियों की पहचान संतोष, सागर और मस्तान के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलबुर्गी, बीदर और यादगीर समेत आसपास के जिलों में विशेष टीमें गठित कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फरार कैदी संतोष को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग की और हमला जारी रहने पर उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू किया।

वहीं, बाकी दो फरार कैदियों की तलाश लगातार जारी है। इस बड़ी सुरक्षा चूक के बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

 
Previous News

टीचर की प्रताड़ना से टूटा 7वीं का छात्र! आत्महत्या की कोशिश, जिंदगी और मौत से जंग

Next News

आगरा कैंट विवाद पर RPF का बड़ा खुलासा! 'वायरल वीडियो अधूरा, पूरी सच्चाई CCTV में कैद'