Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रात में खेत पर सोया था किसान, सुबह धुएं के बीच जला हुआ शव मिला; हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रहीमगंज गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मचान पर जिंदा जलकर मौत हो गई। किसान धान की फसल और ट्यूबवेल इंजन की सुरक्षा के लिए रात में खेत में बनी मचान पर सो रहा था।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने खेत से धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे। वहां मचान पूरी तरह जल चुकी थी और किसान का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है, हालांकि कुछ लोहबान के टुकड़े बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि आग हादसे की वजह से लगी या इसके पीछे कोई साजिश है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी।

 
Previous News

गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार, 3 फर्जी आधार कार्ड, गांजा और मोबाइल बरामद

Next News

पहाड़ों पर बारिश का कहर: हिमाचल से उत्तराखंड तक भूस्खलन, कई सड़कें बंद