Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राम मंदिर दान गबन मामले में बढ़ा बवाल, सैकड़ों वकीलों का प्रदर्शन; एफआईआर की मांग तेज

अयोध्या में राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में सैकड़ों वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने किया। वकीलों ने आरोप लगाया कि मामले में दी गई शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे न्याय प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। अधिवक्ता संघ का कहना है कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले राम जन्मभूमि थाने में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इसी वजह से अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वकील राम जन्मभूमि थाने का घेराव करेंगे और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और शिकायत मिलने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अधिवक्ता संघ ने इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों की पैरवी करने से इनकार कर दिया था। अब वकीलों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा।

Previous News

विधायक की अनोखी मिसाल! वेतन-भत्ते छोड़ LLM की पढ़ाई करेंगे कमलेश्वर डोडियार

Next News

नामांकन के बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव बोले— 'राजनीतिक साजिश'