Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गैस सिलेंडर किल्लत पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

खनियाधाना में गैस सिलेंडर की किल्लत और कथित कालाबाजारी के आरोपों को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गैस सिलेंडर रखकर नारेबाजी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

भीम आर्मी के जिला प्रभारी जसरथ आजाद ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रही है और ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है। वहीं एजेंसी संचालक वैष्णवी भारद्वाज ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सप्लाई में देरी और तकनीकी कारणों से वितरण प्रभावित हुआ है।

सूचना मिलने पर तहसीलदार निशिकांत जैन और थाना प्रभारी केदार सिंह यादव मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद तत्काल सिलेंडर वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और यातायात बहाल कर दिया गया।

Previous News

हाथरस: गलीचा धागा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

Next News

नशे की लत ने ली युवक की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान