Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथरस: गलीचा धागा फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

हाथरस गेट क्षेत्र के दयालपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोपाल की गलीचा धागा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग लगते ही फैक्ट्री में रखा धागा और अन्य सामान तेजी से जलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग के कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद स्पष्ट होगा। वहीं फैक्ट्री मालिक गोपाल ने प्रारंभिक अनुमान में करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Previous News

हाथरस में दहेज की अतिरिक्त मांग पर विवाह में विवाद, विदाई के समय कार की डिमांड से हंगामा

Next News

गैस सिलेंडर किल्लत पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता