Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
क्लब के बाहर मर्सिडीज का कहर, दो युवकों को रौंदकर फरार... खौफनाक VIDEO वायरल

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने क्लब के बाहर दो युवकों को टक्कर मार दी। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों युवक कार के नीचे फंस गए, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे आगे-पीछे चलाया और फिर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-32 सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया कि कार पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे वाहन की पहचान में दिक्कत आई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कार नाबालिग के चलाने का दावा किया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

बाद में पुलिस ने फरीदाबाद निवासी अखिल को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच जारी है।

 
Previous News

फ्री खाना नहीं मिला तो ASI ने दिखाया वर्दी का रौब! रेस्टोरेंट पर फेंका पत्थर, CCTV से खुली पोल

Next News

पहाड़ों पर मानसून का कहर! हिमाचल से उत्तराखंड तक भूस्खलन, कई सड़कें बंद