Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कंकाली मंदिर पर सजा 'कुआं वाली जात' का मेला, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा में आषाढ़ मास के पावन सोमवार पर प्रसिद्ध कंकाली देवी मंदिर में पारंपरिक 'कुआं वाली जात' का मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने परिवार और बच्चों के साथ पहुंचकर मां कंकाली की पूजा-अर्चना की तथा घर-परिवार में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खाने-पीने की दुकानें सजाई गईं, वहीं बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के आकर्षक साधन भी लगाए गए, जहां बच्चों ने जमकर आनंद उठाया।

कंकाली मंदिर के सेवायत पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि आषाढ़ मास के प्रत्येक सोमवार को यहां 'कुआं वाली जात' का मेला लगता है। इस परंपरा के तहत महिलाएं अपने बच्चों को मंदिर लेकर आती हैं और मां कंकाली की पूजा के बाद कुएं के पवित्र जल का छिड़काव कराती हैं। मान्यता है कि इससे मौसम परिवर्तन के दौरान छोटे बच्चों को बीमारियों से रक्षा और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

श्रद्धा, आस्था और लोक परंपराओं से जुड़ा यह मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

 
Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: सुभाष बाजार हादसा: 5 दिन बाद मिला गंगा देवी का शव, नाले में चला सघन सर्च ऑपरेशन हुआ पूरा

Next News

उधारी के रुपये मांगने गए व्यक्ति की मौत पर बवाल, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार