Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सीएमओ का सासनी सीएचसी पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने सोमवार को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और स्वच्छता व्यवस्था का गहन जायजा लिया। सीएमओ ने भर्ती और ओपीडी मरीजों से बातचीत कर उपचार की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी सासनी की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

 
Previous News

चलती कार बनी आग का गोला, बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा का परिवार चमत्कारिक रूप से बचा

Next News

नए नगर आयुक्त ओजस्वी राज की पहली प्राथमिकता— बेहतर शहर