Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चलती कार बनी आग का गोला, बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा का परिवार चमत्कारिक रूप से बचा

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बड़ा हादसा टल गया। प्रसिद्ध बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार की चलती डस्टर कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि तरुण राज अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, अभिनव अरोड़ा और मन्नत अरोड़ा समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे सभी की जान बच गई।

यह हादसा माइल स्टोन-84 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार वृंदावन से दिल्ली लौट रहा था, तभी कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलते ही थाना सुरीर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। घटना के बाद परिवार को दूसरे वाहन से सुरक्षित दिल्ली रवाना कर दिया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

शादी समारोह में मामूली कहासुनी बनी मारपीट की वजह, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज

Next News

सीएमओ का सासनी सीएचसी पर औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की परखी हकीकत