Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, 10 जुलाई तक बेहद भारी बारिश के निर्देश दिए गए

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी रखा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।


उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 10 जुलाई तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल समेत कई संवेदनशील जिलों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, चट्टानें गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और चारधाम यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राज्य प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है और आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दी गई हैं। लोगों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 
Previous News

गाजियाबाद में बारिश का कहर, सड़क धंसी गड्ढे में समाई टाटा पंच कार और स्कूटी

Next News

हिमाचल में बादल फटने से तबाही, कुल्लू की गरसा खड्ड में अचानक आई बाढ़