Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गाजियाबाद में बारिश का कहर, सड़क धंसी गड्ढे में समाई टाटा पंच कार और स्कूटी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच गाजियाबाद से एक बड़ा हादसा सामने आया है। वसुंधरा के अटल चौक के पास अचानक सड़क धंस गई, जिससे एक कार और एक स्कूटी गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।


गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार सुबह भारी बारिश के चलते अटल चौक के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसते ही वहां से गुजर रही एक कार और एक स्कूटी गहरे गड्ढे में जा समाई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल के पास निर्माण कार्य चल रहा था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई, जिसके चलते सड़क का हिस्सा भरभराकर धंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानसून के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और प्रभावित क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

Previous News

उत्तर प्रदेश बनेगा देश का सबसे बड़ा स्किल हब! 300 से ज्यादा सरकारी ITI को मिल रहा हाईटेक रूप

Next News

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, 10 जुलाई तक बेहद भारी बारिश के निर्देश दिए गए