Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 09 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महोबा में सरकारी लापरवाही! बारिश में भीगकर सड़ा 6,747 कुंतल गेहूं, वीडियो वायरल

महोबा जिले के कबरई विकासखंड के धरौन गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में सरकारी अनाज के रखरखाव में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां करीब तीन महीने से खुले में रखा 6,747 कुंतल सरकारी गेहूं लगातार हो रही बारिश में भीगकर खराब हो गया।

बताया जा रहा है कि गोदामों में जगह नहीं होने के कारण गेहूं का समय पर उठान नहीं हो सका। मौसम विभाग की लगातार चेतावनियों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने अनाज को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की।

ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके चलते गेहूं भीग गया, अंकुरित हो गया और अब खाने योग्य नहीं बचा है। किसानों का कहना है कि सरकारी लापरवाही के कारण उनकी मेहनत की फसल और करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति दोनों बर्बाद हो गईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब लोग मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 
Previous News

₹1 लाख में ₹10 लाख के नकली नोट! जयपुर से देशभर में फैला था फर्जी करेंसी का नेटवर्क

Next News

₹70 लाख की नाली भी नहीं रोक सकी जलभराव! बलदेव में छात्र रोज झेल रहे परेशानी