Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'शाका पकड़ा नहीं जा सकता'... रील बनाकर पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई लुटेरी दुल्हन!

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां लूट के मामले में फरार चल रही आरोपी ज्योति चौधरी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी में सबसे बड़ी भूमिका इंस्टाग्राम रील्स और सोशल मीडिया पोस्ट ने निभाई। आरोपी शादी के बाद पति के साथ हनीमून मनाने हरिद्वार गई थी और वहीं से लगातार रील और फोटो पोस्ट कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखी। इसी बीच ज्योति ने एक रील में फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोला—"शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।" पुलिस ने इसे सुराग बनाया और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर हरिद्वार में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 12 जून को सरधना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के एक टीम लीडर से बाइक और मोबाइल लूटने की वारदात में ज्योति कथित रूप से शामिल थी। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि ज्योति फरार चल रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि 23 जून को उसने दूसरी शादी की और उसके बाद पति के साथ हरिद्वार चली गई।

पुलिस का दावा है कि ज्योति पहले रागिनी कार्यक्रमों में डांसर के रूप में काम करती थी। पूछताछ में अब उसके पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि अपराध के बाद सोशल मीडिया पर की गई लापरवाही भी पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन सकती है।

Previous News

प्रेम संबंध बना मौत की वजह! महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Next News

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने कराई आंखों की जांच