Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 05 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रेम संबंध बना मौत की वजह! महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

मथुरा के थाना जमुनापार पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी सतीश सिंह उर्फ एस.के. चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पानीगांव-मांट रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी राया थाना क्षेत्र के नगला पीता गांव का रहने वाला है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके मृतका के साथ प्रेम संबंध थे। मृतका लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ने दो और तीन जुलाई की रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार की पिछली सीट पर गमछे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद शव को पानीगांव-वृंदावन बाईपास रोड किनारे फेंककर फरार हो गया।

इस मामले में तीन जुलाई को मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कीं और जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा और स्विफ्ट डिजायर कार (UP85 BX 1607) भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य एकत्र कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा-अलीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट! अगले 3 घंटे में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Next News

'शाका पकड़ा नहीं जा सकता'... रील बनाकर पुलिस को दी चुनौती, हनीमून से ही दबोची गई लुटेरी दुल्हन!