Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से 9 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दक्षिण तालुक के मदापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक विशाल चट्टान गिर गई। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में बिहार और असम के प्रवासी मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब करीब 18 मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान टूटकर मजदूरों के ऊपर आ गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कई मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि खदान में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Previous News

झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस पर दलित परिवार से मारपीट का आरोप, पीड़ित सास-बहू ने SSP से लगाई गुहार

Next News

कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुई TET परीक्षा, 1,702 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित