Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 02 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मानसी गंगा में डूबने की घटनाओं पर फूटा आक्रोश, सात सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू

गोवर्धन। मानसी गंगा में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था में कथित लापरवाही के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी विनोदी सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि लगातार हादसों के बावजूद प्रशासन श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रहा है।

अनशनकारियों ने जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन और नगर पंचायत को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें संबंधित उपजिलाधिकारी को हटाने, मानसी गंगा के चारों ओर मजबूत रेलिंग एवं बैरियर लगाने, प्रशिक्षित गोताखोरों और लाइफगार्ड की तैनाती, प्रत्येक घाट पर लाइफ जैकेट एवं अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध कराने, विभिन्न विभागों की संयुक्त सुरक्षा ड्यूटी लगाने, सुरक्षित स्नान क्षेत्र चिन्हित करने तथा स्थायी सुरक्षा कार्ययोजना लागू करने की मांग शामिल है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर भविष्य में होने वाले हादसों को रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन लगातार जारी रहेगा।

Previous News

पहली ही बारिश में बहा अस्थायी पुल, गजखड्ड में उफान से निर्माण कार्य प्रभावित

Next News

LIVE देखें: गोवर्धन से संभावित बसपा प्रत्याशी नीरज शर्मा की हुंकार, चुनावी तैयारी और बड़े मुद्दों पर देखिए सीधा प्रसारण