Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
विसावली में गूंजा कुश्ती का दमखम: 71 हजार की फाइनल कुश्ती भी रही बराबरी पर

राया क्षेत्र के गांव विसावली में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जबरदस्त ताकत और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने ब्रज की प्राचीन कुश्ती परंपरा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

दंगल में अमित अड़ींग, राहुल तिरवाया, गणेश, विशाल तिरवाया, कान्हा गुडेरा, राममोहन, विपिन, अंकित, अजय, मोहित और मनीष ने शानदार जीत हासिल कर पुरस्कार अपने नाम किए। 31 हजार रुपये की कुश्ती सचिन सारस और ललित सौखखेड़ा के बीच बेहद रोमांचक रही, जो बराबरी पर समाप्त हुई।

मुख्य आकर्षण 71 हजार रुपये की फाइनल कुश्ती रही, जिसमें यूपी केसरी हरिओम और हरियाणा के संजय के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन अंततः यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous News

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ महर्षि दयानन्द भवन का भव्य लोकार्पण

Next News

महावन थाना का वार्षिक निरीक्षण: 1.57 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश