Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नगर निगम के माल से चमकाई निजी गौशाला? BJP पार्षद प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप, नगर आयुक्त से शिकायत

मथुरा में नगर निगम की संपत्ति के कथित दुरुपयोग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। वार्ड-58 की भाजपा पार्षद नीलम गोयल के पति, पार्षद प्रतिनिधि और भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष हेमंत खंदोली पर नगर निगम के सरकारी संसाधनों का निजी उपयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने नगर आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपते हुए फोटो और वीडियो सहित जांच की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रावलिया गली के सामने स्थित एक निजी गौशाला में नगर निगम की संपत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आरोप है कि यहां कूड़ा उठाने वाली गाड़ी, सोलर लाइट, सरकारी बेंच और पेयजल की पाइपलाइन जैसी सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग निजी परिसर में किया गया है।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि कॉलोनी के लिए बिछाई गई सरकारी पानी की पाइपलाइन को गौशाला तक जोड़ दिया गया है, जिससे आसपास के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा गौशाला का गोबर और गंदा पानी नालियों में छोड़े जाने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दीपक शर्मा ने नगर आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ-साथ मथुरा नगर निगम के सभी वार्डों का सोशल ऑडिट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी धन से खरीदी गई स्ट्रीट लाइट, बेंच, डस्टबिन और अन्य संसाधनों का भौतिक सत्यापन कराया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनका उपयोग सार्वजनिक हित में हो रहा है या नहीं।

फिलहाल यह शिकायत और आरोप शिकायतकर्ता के हैं। इस मामले में नगर निगम या हेमंत खंदोली की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Previous News

वृंदावन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर! चोरी का Vivo मोबाइल और अवैध चाकू बरामद

Next News

वृंदावन में बंदरों के आतंक पर लगेगी लगाम! DM चंद्र प्रकाश सिंह ने बनाया बड़ा एक्शन प्लान