Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 29 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर! चोरी का Vivo मोबाइल और अवैध चाकू बरामद

मथुरा के थाना वृंदावन पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक Vivo मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी को एनआईआर ग्रीन्स के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौपाल पुत्र भगवान सिंह, निवासी नरी सैमरी, थाना छाता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 28 जून की रात करीब 11 बजे चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन और अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शुभाशु यादव, उपनिरीक्षक आंचल और महिला कांस्टेबल याचिका की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Previous News

मथुरा में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री! 30 जून से बदलेगा मौसम, जुलाई के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश का अलर्ट

Next News

नगर निगम के माल से चमकाई निजी गौशाला? BJP पार्षद प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप, नगर आयुक्त से शिकायत