Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश

मथुरा में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीओ:
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अग्निशमन सिलेंडरों की एक्सपायरी डेट नियमित रूप से जांचने और समय पर नए सिलेंडर लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए, ताकि परिसर को स्वच्छ और हरित बनाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Previous News

झाड़ियों में मिला 55 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Next News

लखनऊ में कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग! धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर