Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झाड़ियों में मिला 55 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, डडीसरा से खंजरावास जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल सुरीर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पब्बीपुर चौकी प्रभारी वीरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान ओमप्रकाश (55 वर्ष) निवासी गांव डडीसरा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओमप्रकाश अविवाहित थे और शराब पीने के आदी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Previous News

कोसीकलां पुलिस का एक्शन! अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

Next News

DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश