Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग! धू-धूकर जला गोदाम, शॉर्ट सर्किट की आशंका

आगरा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

गनीमत रही कि घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से फैक्ट्री में रखा तैयार माल, मशीनें और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फायर विभाग और पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Previous News

BREAKING NEWS: मथुरा का बढ़ा सियासी कद! मांट विधायक राजेश चौधरी बने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री

Next News

हरिद्वार ब्रेकिंग: गंगा किनारे पहुंचे हाथियों के झुंड से मचा हड़कंप, स्नान कर रहे लोगों में भगदड़